कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.07 लाख के पार,  2 हजार से अधिक की मौत
कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.07 लाख के पार,  2 हजार से अधिक की मौत

कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.07 लाख के पार,  2 हजार से अधिक की मौत

कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.07 लाख के पार, 2 हजार से अधिक की मौत बेंगलुरु। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 5536 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1.07 लाख के पार पहुंच गयी तथा कोरोना से 102 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 2000 से अधिक हो गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,001 हो गयी है। इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 2,055 हो गया है। CJI ने यूपी के गैंगस्टर को जमानत देने से किया इंकार, बताया विकास दुबे जैसा खतरनाक इस अवधि में 2,819 लोगों के स्वस्थ होने के बाद रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 40504 हो गयी है। राज्य में फिलहाल 64,434 सक्रिय मामले हैं जो सोमवार को 61,818 थे। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से गंभीर रूप से प्रभावित कर्नाटक शनिवार तक देश भर में चौथे स्थान पर था लेकिन रविवार को सात हजार से अधिक मामलों के साथ एक अन्य दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश ने इसे पीछे छोड़ दिया है। अब एक लाख से अधिक मामलों के साथ कर्नाटक पांचवें स्थान पर है। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in